HomeChhattisgarhRaigarh News: छत्तीसगढ़ से छबि राम विश्वकर्मा एवं कोमल सोनी बने ऑल...

Raigarh News: छत्तीसगढ़ से छबि राम विश्वकर्मा एवं कोमल सोनी बने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के निर्णायक

Date:

Related stories

Bemetara CMHO: PLP जांच को CMHO के विरुद्ध शिकायत से जोड़ना मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास: CHO संघ

Bemetara CMHO: बेमेतरा: प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़...

Raigarh News: गौरीशंकर गुप्ता / रायगढ़ / घरघोड़ा।ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ में 25 से 30 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश से दुर्ग जिले के सचिव श्री छबि राम विश्वकर्मा एवं श्री कोमल सोनी को निर्णायक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raigarh News: श्री छबि राम विश्वकर्मा इससे पूर्व जोनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, अस्मिता खेलो इंडिया (कोटा) सहित कई राष्ट्रीय स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव और निष्पक्ष निर्णय क्षमता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार श्री कोमल सोनी भी भारोत्तोलन क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में योगदान देते रहे हैं।

Raigarh News: इस उपलब्धि पर वेटलिफ्टिंग परिवार ने दोनों निर्णायकों को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here