Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : माकड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, श्रद्धा...

CG News : माकड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम

माकड़ी। शारदीय नवरात्रि के समापन पर ग्राम माकड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा-उल्लास के साथ किया गया।

दुर्गा मंच पर स्थापित प्रतिमा की नौ दिनों तक भव्य पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद दशमी तिथि को विसर्जन यात्रा निकाली गई।

विसर्जन यात्रा की शुरुआत पूजा-पाठ और हवन से हुई। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़े, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए, जबकि कन्याएं पारंपरिक परिधान में कलश लेकर चल रही थीं। युवा श्रद्धालु माता की जयकारों के साथ उत्साह से भरे नजर आए।

हल्की बारिश के बीच नारंगी नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का भावपूर्ण विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थल पर पुजारियों ने विशेष मंत्रोच्चारण और पूजन के बाद प्रतिमा को विधिपूर्वक नदी में डाला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भावुकता और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here