Crime News : अवैध संबंध और पैसे के विवाद में, कुल्हाड़ी से काटकर महिला की निर्मम हत्या…

0
81
Crime News
Crime News

Raebareli, Uttar Pradesh : देर रात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टटियापुर गांव में 36 वर्षीय महिला प्रमिला की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में पड़ोसियों अमर बहादुर, उसकी पत्नी गुड्डी और उनके दोनों बेटे शिवम व मनीष को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है।

READ MORE : Raipur News : तेल का ‘काला कारोबार’ ध्वस्त : रिंग रोड-3 पर 42.90 लाख का अवैध यार्ड पकड़ा गया….

Raebareli, Uttar Pradesh : जानकारी के अनुसार, प्रमिला अपने बुजुर्ग मां तुलसा देवी और 4 नाबालिग बच्चों के साथ रहती थी। पति बाबूलाल कश्मीर में मजदूरी करता है और घर से दूर था। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि पिछले एक माह से पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी झगड़ा हुआ था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Raebareli, Uttar Pradesh : ग्रामीणों के अनुसार, पड़ोसियों के घर में प्रमिला और अमर बहादुर के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर कलह चल रही थी। इसी विवाद में बेटा शिवम छत पर चढ़कर कुल्हाड़ी से प्रमिला के सिर और गले पर कई वार कर दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रह किए। एसओ लालगंज प्रमोद सिंह और एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि सभी पहलुओं, जिसमें अवैध संबंध की संभावना भी शामिल है, की गहन जांच की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

READ MORE : CG News : माकड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम

यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली और परिवारिक कलह व पड़ोसियों के बीच रंजिश से जुड़ी गंभीर वारदात मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here