Crime News: पति पर मारपीट का आरोप, बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंची महिला, खुद को मंत्री का PSO बताने का दावा कर रहा पति

Sanjay Sahu
Crime News

Crime News: राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भेंडरी गांव की एक महिला को 112 पुलिस वाहन से बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। महिला ने अपने पति पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति खुद को मंत्री खुशवंत साहेब का पीएसओ बताकर उस पर रौब झाड़ता है और इसी वजह से वह लगातार प्रताड़ना का शिकार रही है।

Crime News: पीड़ित महिला की पहचान भूमिका सेन के रूप में हुई है। उसके अनुसार, पति भागवत सेन का किसी अन्य महिला से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद डायल 112 के जरिए उसे फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Crime News: महिला ने बताया कि इससे पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक बार ग्राम समिति की बैठक में दोनों को समझाइश देकर आपसी सुलह के साथ रहने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि पति अपने कथित पद का हवाला देकर उसे डराता और प्रताड़ित करता रहा है।

Crime News: वहीं, आरोपी पति भागवत सेन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे ससुराल पक्ष की साजिश बताया है। उसका कहना है कि पत्नी ने जानबूझकर बेहोश होने का नाटक किया और उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो महिला की जान को खतरा हो सकता है।

Crime News: फिलहाल महिला का इलाज फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। इधर, पूरे मामले को लेकर फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *