उज्जैन में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार के साथ मनाया त्यौहार

VIKASH KHALKHO

राजेश व्यास/उज्जैन| धार्मिक नगरी उज्जैन में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गीता कॉलोनी स्थित पैतृक निवास पर परिवार के साथ यह पर्व मनाया। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Jio की बड़ी चूक! छत्तीसगढ़ के युवक को मिला क्रिकेटर रजत पाटीदार का नंबर, विराट कोहली और AB डिविलियर्स के कॉल से मचा हड़कंप

शाम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनकी बहन और नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, शांति यादव, पुत्री अकांक्षा यादव सहित अन्य बहनों ने राखी बांधी। कार्यक्रम में परिवार के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल यादव, नारायण यादव, गोविंद यादव (बबलू), नीलेश यादव भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी नातिन धरा को गोद में लेकर प्रेम और स्नेह जताया। रक्षाबंधन पर्व के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Operation Sindoor : पाकिस्तान ने फिर खारिज किए IAF चीफ के ऑपरेशन सिंदूर के दावे, ख्वाजा आसिफ बोले- ‘भारत को ज्यादा नुकसान, खुले जांच से खुल जाएगी हकीकत

यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम उज्जैन पहुंचे थे और रक्षाबंधन से एक दिन पहले तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लाडली बहनों से राखी बंधवाई थी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *