Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal : नकली सोना देकर ठगी करने वाले गिरोह का निशातपुरा पुलिस...

Bhopal : नकली सोना देकर ठगी करने वाले गिरोह का निशातपुरा पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल : राजधानी भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने नकली सोना देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 62 हजार रुपये नगद और नकली सोना बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी विकास सोनी और उनके बहनोई सुरेश सोनी को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से झांसे में लेकर ठगी की। आरोपियों ने उन्हें नकली सोने की पुतली दिखाकर भोपाल से बैतूल बुलाया और एक लाख 40 हज़ार रुपये लेकर नकली सोने की पुतली थमा दी। इसके बाद गिरोह ने दोनों से और रुपये ऐंठने के लिए सोने की ईंट देने का लालच दिया और उन्हें भोपाल के पीपुल्स मॉल के सामने अमृततुल्य चाय दुकान के पास बुलाया।

हालांकि, फरियादी को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। जांच में पता चला कि गिरोह में सुरेश उईके, सोनू उईके, नरेश धुर्वे, घनश्याम राजपूत और उत्तम शामिल थे।

पुलिस ने नकली सोने की पुतली, सोने की ईंट और नगद बरामद किया। निशातपुरा पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ठगी के इस रैकेट में सक्रिय था। फरियादी की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात होने से बच गई।

Share The News
Previous articleAccident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरने से 8 की मौत, कई घायल
Next articleNew Delhi : सांसदों के फ्लैट में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here