Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Railway News: ट्रेनों में पर्स चुराकर ATM से निकालता था पैसे,...

Chhattisgarh Railway News: ट्रेनों में पर्स चुराकर ATM से निकालता था पैसे, देशभर में दर्ज हैं FIR; GRP ने ‘लल्लू’ को पकड़ा

Chhattisgarh Railway News
Chhattisgarh Railway News

Chhattisgarh Railway News: रायपुर/भिलाई। रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रियों के पर्स चोरी कर उनके एटीएम कार्ड से रकम निकालने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय आरोपी को सायबर सेल रेल रायपुर और जीआरपी थाना भिलाई-3 की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग राज्यों में घूमकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से सोना, मोबाइल, सिम और अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

Chhattisgarh Railway News: जीआरपी थाना भिलाई-3 के अनुसार, कन्हैया भगत, जो सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक कार्यालय सुपेला, दुर्ग में पदस्थ हैं, 18 अप्रैल 2026 को छुट्टी पर बिहार स्थित अपने गृहग्राम जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। टिकट लेने के दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मौजूद एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 97,500 रुपये की अवैध निकासी की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल और उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर एस.एन. अख्तर के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 अगस्त 2026 को पावर हाउस रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार दुबे उर्फ लल्लू (34) निवासी ग्राम भारपुरा, थाना पंडरी, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पर्स चोरी के बाद ATM से निकाली रकम

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के पर्स चोरी करता था। इसके बाद पर्स में मिले एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रकम निकालता या खरीदारी करता था।

18 अप्रैल की घटना में आरोपी ने चोरी किए गए एटीएम कार्ड से दुर्ग की एक ज्वेलरी दुकान पर स्वाइप मशीन के जरिए 75 हजार रुपये की एक जोड़ी ईयररिंग खरीदी। इसके बाद जिला अस्पताल के पास स्थित एटीएम से दो बार 9,500-9,500 रुपये निकाले। बस स्टैंड और राजन दुर्ग के पास स्थित एटीएम से भी उसने नकद रकम निकाली।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पकड़े जाने के डर से चोरी किया गया एटीएम कार्ड चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया था। बाद में ज्वेलरी दुकान से खरीदे गए सोने को उसने ग्वालियर में एक अज्ञात व्यक्ति को करीब 50 हजार रुपये में बेच दिया।

 

12 एटीएम कार्ड समेत सामान जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के बाद बची 3 हजार रुपये की नकदी, 4 सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन और अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। मामले में धाराएं बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें हरियाणा के करनाल, कर्नाटक के बेंगलुरु, छत्तीसगढ़ के रायपुर, मध्य प्रदेश के इटारसी और ग्वालियर, दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन, पंजाब के जालंधर और पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित जीआरपी थानों के मामले शामिल हैं। इनमें चोरी, धोखाधड़ी, पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी और चोरी का सामान रखने जैसी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इनकी रही अहम भूमिका

Chhattisgarh Railway News: इस कार्रवाई में निरीक्षक दया कुर्रे, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सायबर टीम के महेंद्र कुमार मरकाम, जैकी, प्रकाश पैकरा तथा जीआरपी थाना भिलाई-3 के आरक्षक विष्णु सुमन, भास्कर सिंह राजपूत और धनेश्वर यादव का विशेष योगदान रहा।

READ MORE: Congress Protest Inflation Raipur: राशन दुकानों में कालाबाजारी और महंगाई का आरोप: खाद्य विभाग के दफ्तर का कांग्रेस ने किया घेराव

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here