Bihar News : पप्पू यादव के नोट बांटने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, पढ़े कमेंट…

0
101

Bihar News :  नई दिल्ली: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर नहीं, बल्कि बाढ़ पीड़ितों को नोट बांटने के तरीके को लेकर। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पप्पू यादव 100-100 रुपये के नोट बांटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर्स ने उनके अंदाज पर सवाल उठाए हैं।

Read More : Jabalpur Breaking : दिनदहाड़े बैंक डकैती: 15 किलो सोना और ₹5.70 लाख की लूट, CCTV में हथियारबंद लुटेरे कैद, देखें वीडियो

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

रोजी नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “पप्पू यादव 100 रुपये के नोट बांट रहे हैं और देखिए वह ऐसा कैसे कर रहे हैं – मानो भिखारियों को दे रहे हों – फिर भी वह सोच रहे हैं कि वह कोई महान कार्य कर रहे हैं।” इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

वहीं, एक अन्य यूजर श्याम अवध यादव ने पप्पू यादव का बचाव करते हुए लिखा, “इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि पप्पू यादव को पैसा कहां से मिलता है और कौन देता है, फ़र्क़ इस बात से पड़ता है कि पैसा ग़रीबों के हाथों में जा रहा है।”

Read More : Maharashtra News : डीएम के सरकारी आवास से चंदन के पेड़ की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

पप्पू यादव की आय पर भी सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी आय को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार पप्पू यादव एक अमीर परिवार से आते हैं और उनके पास सैकड़ों बीघे जमीन है। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया है कि वह लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने बिहार में कई लोगों को मुफ्त भोजन और रहने की सुविधा दी थी।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार ने पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाई है, लेकिन उनके पैसे बांटने का तरीका अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here