Maharashtra News : डीएम के सरकारी आवास से चंदन के पेड़ की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

0
80

Maharashtra News : हिंगोली, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में जिलाधिकारी (DM) के सरकारी आवास से चंदन के पेड़ की चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जब चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब घर की सुरक्षा में तैनात पुलिस गार्ड और अन्य कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Read More : Tesla Delhi Showroom : दिल्ली में खुला टेस्ला का शोरूम, ग्राहक ले सकेंगे टेस्ट ड्राइव का मौका

यह घटना रविवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। जिलाधिकारी राहुल गुप्ता उस समय घर के अंदर सो रहे थे, तभी चोरों ने परिसर में घुसकर चंदन के पेड़ का बीच का हिस्सा काट लिया और उसे लेकर फरार हो गए।

चोरी की यह घटना तब सामने आई जब जिलाधिकारी सोमवार सुबह अपने आवास से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि उनके दरवाजे के ठीक बाहर खड़ा चंदन का पेड़ जड़ से कटा हुआ था।

Read More : CG Politics : वोटर लिस्ट विवाद में सियासी टकराव : पूर्व CM का आरोप- ‘वोट चोरी’ से बनी BJP सरकार, डिप्टी CM का पलटवार- ‘कांग्रेस की सोच पर तरस आता है’

घटना की सूचना मिलने के बाद हिंगोली पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे चोरों की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना ने एक वरिष्ठ अधिकारी के घर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here