CG Politics : वोटर लिस्ट विवाद में सियासी टकराव : पूर्व CM का आरोप- ‘वोट चोरी’ से बनी BJP सरकार, डिप्टी CM का पलटवार- ‘कांग्रेस की सोच पर तरस आता है’

0
100
CG Politics
CG Politics

CG Politics : रायपुर: बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि चोरी के वोटों के सहारे सरकार बनाई गई, वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

CG Politics : बघेल का आरोप – वोट चोरी से बनी सरकार

CG Politics : बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पहले ही ठोस सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश के सामने यह मामला रख चुके हैं। बघेल ने दावा किया कि बीजेपी ने चोरी के वोटों के सहारे ही राज्य में सत्ता हासिल की।

CG Politics : साव का पलटवार – कांग्रेस बना रही है भ्रम

CG Politics : भूपेश बघेल के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की सोच पर तरस आता है। जब सत्ता में रहते हैं तो सवाल नहीं उठाते, लेकिन विपक्ष में आते ही EVM से लेकर वोटर लिस्ट तक हर प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने लगते हैं। साव के मुताबिक, वोटर लिस्ट एक वैधानिक प्रक्रिया के तहत तैयार होती है और पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई लिस्ट जारी की जाती है।

CG Politics : उन्होंने कहा कि जब चुनाव संपन्न हो चुके हैं, तब वोटर लिस्ट पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भी कांग्रेस हार चुकी है। कल को वे किसी और मुद्दे पर आरोप लगाएंगे। उनके अनुसार, कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here