Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Illegal Sand Mining Kanker: अवैध रेत उत्खनन पर भड़की कांग्रेस विधायक सावित्री...

Illegal Sand Mining Kanker: अवैध रेत उत्खनन पर भड़की कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी, आधी रात तक खदान में धरने पर बैठीं

Illegal Sand Mining Kanker: कांकेर | भानुप्रतापपुर क्षेत्र में कथित अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी का गुस्सा खुलकर सामने आया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक स्वयं बेलवापानी रेत खदान पहुंचीं और मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया। कार्रवाई में देरी से नाराज विधायक अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ देर रात तक खदान परिसर में धरने पर बैठी रहीं।

Illegal Sand Mining Kanker: जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बेलवापानी रेत खदान में निर्धारित क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों से भी बड़े पैमाने पर रेत निकाले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि खनन कार्य में भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जो खनिज विभाग के नियमों और पर्यावरणीय मानकों के विपरीत है।

READ MORE: C.G News: रायपुर धान खरीदी केंद्रों में 6590 क्विंटल धान गायब! 3 समितियों पर FIR से मचा हड़कंप

Illegal Sand Mining Kanker: शुक्रवार शाम करीब 7 बजे विधायक सावित्री मंडावी खदान क्षेत्र पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्हें मौके पर करीब 14 वाहन खड़े मिले, जिनमें एक चेन माउंटेन मशीन भी शामिल थी। विधायक ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कई घंटों तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने धरना शुरू कर दिया।

Illegal Sand Mining Kanker: विधायक का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई में अनावश्यक देरी की गई। उन्होंने कहा कि रात करीब 1 बजे प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद चेन माउंटेन मशीन को सील किया गया और कुछ वाहनों पर कार्रवाई की गई।

“रेत माफियाओं को संरक्षण मिल रहा” — विधायक

Illegal Sand Mining Kanker: धरना स्थल पर विधायक सावित्री मंडावी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है और इसके पीछे प्रभावशाली लोगों का संरक्षण हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह अंधाधुंध उत्खनन जारी रहा तो भविष्य में आम लोगों के लिए रेत का संकट पैदा हो सकता है।

Illegal Sand Mining Kanker: विधायक ने यह भी कहा कि रेत खनन का कार्य तय नियमों और शर्तों के तहत होना चाहिए, ताकि स्थानीय ट्रैक्टर मालिकों और मजदूरों को रोजगार मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और शासन से जुड़े कुछ लोगों की मिलीभगत के कारण अवैध खनन पर समय रहते रोक नहीं लग पा रही है।

READ MORE: C.G Weather Alert: बीच नौतपा मौसम लेने वाला है बड़ा यू-टर्न, क्या आपके जिले में होगी बारिश? जानें यहां

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा थाना घेराव

Illegal Sand Mining Kanker: विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध रेत उत्खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस थाना घेराव किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Illegal Sand Mining Kanker: इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोग भी अब मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here