CG NEWS :पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थानेदार समेत कई घायल, फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बरसाये ईंट-पत्थर

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :महासमुंद। महासमुंद जिले पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में थानेदार समेत पुलिस जवान बुरी तरह से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि आबकारी मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने पुलिस टीम ग्राम पचरी पहुंची थी। जहां आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान परिवार वालों का गुस्सा भड़क गया और उन्होने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद काफी देर तक गांव में तनाव का माहौल व्याप्त रहा।

CG NEWS :जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सांकरा टीआई उत्तम तिवारी पुलिस टीम के साथ शनिवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्राम पचरी पहुंचे थे। यहां टीम आबकारी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विजय और विनोद मार्कंडेय की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस टीम वाहन में बैठाने लगी, तभी दोनों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते उनके परिजन और अन्य लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर लेकर पुलिस पर टूट पड़े।

CG NEWS :हमले की उग्रता इतनी थी कि पुलिसकर्मियों के सिर, सीने और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। टीआई उत्तम तिवारी, प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक इस हमले में लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में भी जमकर पत्थरबाजी कर कांच तोड़ दिए, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी की बहन हेमा मार्कंडेय पुलिस वाहन के सामने सड़क पर लेट गई।

CG NEWS :ताकि आरोपियों को ले जाने से रोका जा सके। हालांकि महिला आरक्षकों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे रास्ते से हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी कर सुरक्षित थाने ले जाने में सफल रही। घटना के बाद पुलिस ने इस घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विजय मार्कंडेय, विनोद मार्कंडेय, छगन, लीला, ज्योति, विमला, खुशबू, ढेला बाई, संतोष कुमार टंडन और हेमा मार्कंडेय शामिल हैं। वहीं लक्की, गुलशन और गजेंद्र मार्कंडेय अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *