Raipur Crime : रायपुर में हाई-प्रोफाइल ‘ओजी गांजा’ रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली का सप्लायर गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में पुलिस ने हाई-क्वालिटी ‘ओजी गांजा’ की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिल्ली निवासी मोहित पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुरियर के जरिए रायपुर में नशीले पदार्थ भेजकर सप्लाई करता था।

Raipur Crime : पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर में बेहद महंगे और विदेशी क्वालिटी के गांजे की सप्लाई हो रही है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने पहले स्थानीय तस्कर को पकड़ा और फिर उससे मिली जानकारी के आधार पर सप्लायर तक पहुंच बनाई।

Raipur Crime : मामले में रितिक पसरिचा को सिविल लाइन पुलिस ने कटोरा तालाब इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 110 ग्राम ओजी गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गांजा दिल्ली से मंगवाता था।

Raipur Crime : इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर मोहित पाल को पकड़ लिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामान भी जब्त किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, यह गांजा ‘ओजी ग्रेड’ या ओशियन ग्रोथ गांजा है, जिसे हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया जाता है। इसमें मिट्टी का उपयोग नहीं होता, बल्कि पानी और पोषक तत्वों की मदद से इसे तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इसकी कीमत सामान्य गांजे से कई गुना ज्यादा होती है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *