Tesla Delhi Showroom : दिल्ली में खुला टेस्ला का शोरूम, ग्राहक ले सकेंगे टेस्ट ड्राइव का मौका

0
99

Tesla Delhi Showroom : नई दिल्ली : अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने अब भारत की राजधानी दिल्ली में अपनी आधिकारिक उपस्थिति दर्ज करा दी है। कंपनी ने दिल्ली के एयरोसिटी में स्थित ‘वर्ल्डमार्क 3’ में अपना नया शोरूम और अनुभव केंद्र खोला है। यह मुंबई के बाद भारत में टेस्ला का दूसरा शोरूम है।

Read More : CG Politics : वोटर लिस्ट विवाद में सियासी टकराव : पूर्व CM का आरोप- ‘वोट चोरी’ से बनी BJP सरकार, डिप्टी CM का पलटवार- ‘कांग्रेस की सोच पर तरस आता है’

Tesla Showroom Mumbai: ₹59.89 लाख में लॉन्च हुई Tesla Model Y, भारत में  बिक्री शुरू - Trusted News from Indiaशोरूम में क्या है खास?

  • इस नए एक्सपीरिएंस सेंटर में ग्राहकों को टेस्ला की कारों और उसकी उन्नत तकनीक का सीधा अनुभव मिलेगा।
  • ग्राहक यहां टेस्ट ड्राइव भी ले सकेंगे, जिससे उन्हें गाड़ी की परफॉर्मेंस और फीचर्स को समझने में मदद मिलेगी।

भारत में लॉन्च हुई Tesla Model Y

टेस्ला ने भारत में अपनी पहली कार ‘Tesla Model Y’ को लॉन्च किया है। यह कार दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • रियर-व्हील ड्राइव (RWD) : इसकी रेंज 500 किलोमीटर है।
  • लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव (LR-RWD) : इसकी रेंज 622 किलोमीटर है।

Tesla's India launch: Tesla picks showroom sites in New Delhi, Mumbai to  start sales, sources say - The Hinduयह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 6 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम गति 201 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Read More : Bill 2025 : संसद में पारित हुए राष्ट्रीय खेल विधेयक और एंटी डोपिंग बिल, खेलों में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद

कीमत और रंग विकल्प

दिल्ली में ‘Tesla Model Y’ के RWD बेस मॉडल (स्टील्थ ग्रे) की ऑन-रोड कीमत लगभग 61.06 लाख रुपये है, जबकि अल्ट्रा रेड वेरिएंट की कीमत 62.93 लाख रुपये है। यह कार कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिनमें पर्ल व्हाइट, डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और क्विक-सिल्वर शामिल हैं।

Tesla की इंडिया में एंट्री, जानें लॉन्च और कीमत की डिटेल्सचार्जिंग की सुविधा…

हाल ही में टेस्ला ने मुंबई में अपना पहला सुपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है, जहां केवल 14 मिनट की चार्जिंग में 300 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। यह सुविधा भारत में टेस्ला के बढ़ते नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Read More : CG Politics : वोटर लिस्ट विवाद में सियासी टकराव : पूर्व CM का आरोप- ‘वोट चोरी’ से बनी BJP सरकार, डिप्टी CM का पलटवार- ‘कांग्रेस की सोच पर तरस आता है’

दिल्ली में शोरूम क्यों है अहम…

दिल्ली में शोरूम का खुलना इस बात का संकेत है कि टेस्ला भारत में अपने कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है। इससे दिल्ली और आसपास के ग्राहकों को टेस्ला की कारों को व्यक्तिगत रूप से देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here