Gold Rate Fall : सोने की कीमतों में अचानक कमजोरी, 24 कैरेट गोल्ड का नया भाव अपडेट

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। लगातार बढ़ रहे गोल्ड प्राइस के बाद इस बार 24 कैरेट सोने की कीमत में लगभग 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। इसके बावजूद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव अभी भी 1 लाख रुपये के पार है।

एमसीएक्स और घरेलू मार्केट में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला 999 शुद्धता वाला गोल्ड बुधवार के 1,08,986 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 423 रुपये गिरकर 1,08,563 रुपये पर खुला। इसके बाद कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन खबर लिखे जाने तक यह 1,08,799 रुपये पर ट्रेड हो रहा था।

Read News : Surya Grahan 2025 : भारत में क्यों नहीं दिखेगा ये ग्रहण? जानें समय और धार्मिक असर

घरेलू बाजार में इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का पिछला बंद भाव 1,09,635 रुपये था, जो गुरुवार को 1,09,223 रुपये पर खुला। अन्य क्वालिटी के गोल्ड में भी गिरावट दर्ज की गई:

क्वालिटी सोने का दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट 1,09,223 रुपये
22 कैरेट 1,06,600 रुपये
20 कैरेट 97,210 रुपये
18 कैरेट 88,470 रुपये
14 कैरेट 70,450 रुपये

जीएसटी और मेकिंग चार्ज से कीमत बढ़ती है
IBJA के रेट देशभर में समान होते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय 3% GST और मेकिंग चार्ज जोड़ने के कारण अंतिम कीमत ज्यादा हो जाती है।

Read News : Medical Department : सरकारी सिस्टम में सेंध – एक ही व्यक्ति, 6 जगह पोस्टिंग, अब लापता

खरीदारी के दौरान ध्यान रखें शुद्धता
सोने की शुद्धता की जांच हमेशा करनी चाहिए। 24 कैरेट आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958 और 22 कैरेट पर 916 हॉलमार्क अंकित होता है।

चांदी की कीमत भी घटी
सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। घरेलू मार्केट में सिल्वर का भाव 1 किलो के लिए 1,24,594 रुपये से घटकर 1,24,267 रुपये पर आ गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *