Shantiniketan College : शांतिनिकेतन महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों के लिए स्वागत और उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर। शांतिनिकेतन महाविद्यालय, चांगोरभाटा, रायपुर में आज नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे महाविद्यालय प्रेक्षागृह में प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के एमडी श्री मुकेश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. देवाहूती तिवारी, वाइस प्रिंसिपल बंसीलाल सुरगे, डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता तथा स्वदेशी जागरण मंच से मनोवैज्ञानिक डॉ. ईला गुप्ता और श्री स्वतंत्र कुमार शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माता सरस्वती को माल्यार्पण के साथ हुई। नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।

Read News : Gold Rate Fall : सोने की कीमतों में अचानक कमजोरी, 24 कैरेट गोल्ड का नया भाव अपडेट

प्राचार्य डॉ. देवाहूती तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षा प्रणाली और नई शिक्षा नीति 2020 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “नई शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल और आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करती है।” कार्यक्रम का संचालन प्रो. अजय पटेल ने किया, जबकि कार्यक्रम की समस्त जानकारी प्रो. प्रदीप घोष ने प्रस्तुत की।

नव प्रवेशित छात्रों में ब्रांड एंबेसडर और क्लास रिप्रेजेंटेटिव चुने गए:

  • ब्रांड एंबेसडर: हर्ष पिंपलकर (B.Com), डॉली धीवर (B.Sc)

  • क्लास रिप्रेजेंटेटिव: राजीव सिंह ठाकुर (B.Sc 1st sem), हर्षा नायक (B.Com 1st sem), श्रजल यादव (B.Com 1st sem), शैलेश दुबे (M.Sc/MB 1st sem), पेमिन साहू (M.Sc/MB 1st sem), मांडवी आदित्य (B.Sc 1st sem), सागर बंजारे (B.Sc 1st sem)

Read News : Surya Grahan 2025 : भारत में क्यों नहीं दिखेगा ये ग्रहण? जानें समय और धार्मिक असर

डॉ. अलका मिश्रा ने नव प्रवेशित छात्रों और उनके अभिभावकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों से अवगत कराते हुए विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय के प्रोफेसर्स दीक्षा ठाकुर, सुरभि शर्मा, प्रियंका चंद्राकर, संजू साहू, शिखा शर्मा, पूर्णिमा पटेल, हर्षिता राजपूत, शिव शंकर भोई, विजय साहू और ऑफिस स्टाफ पूजा हरिहरन, चितरंजन पटेल ने छात्रों को अपने-अपने संकाय की नई शिक्षा नीति और जनरल इलेक्टिव तथा डिसिप्लिन स्पेशलाइज्ड कोर्स का चुनाव करते समय ध्यान रखने योग्य बातों पर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्र-छात्राओं ने लर्निंग स्किल और कम्यूनिकेशन पर आधारित रोचक गेम और प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मनोरंजन भी किया। इस कार्यक्रम में सभी विषयों के छात्रों के साथ महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर्स और स्टाफ उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories