CG News : शादी का झांसा देकर 16 महीने तक दुष्कर्म, आरोपी को चंद घंटे में पकड़ा

विश्रामपुरी/कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी थाने में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पुरूषोत्तम वट्टी (25) पुत्र फरसुराम वट्टी, निवासी ग्राम खूटपदर, थाना फरसगांव, जिला कोण्डागांव था। पीड़िता ने 10 सितंबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने पिछले फरवरी 2024 से जून 2025 तक करीब 16 महीनों तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी से इंकार किया, तो आरोपी की कार्रवाई की शिकायत थाना विश्रामपुरी में दर्ज कराई गई।

Read News : Shantiniketan College : शांतिनिकेतन महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों के लिए स्वागत और उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी
थाना में अपराध क्रमांक 75/2025 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला पंजीबद्ध किया गया। इसकी गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण कुमार नेताम के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम के नेतृत्व में विवेचना के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। 11 सितंबर को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

Read News : Gold Rate Fall : सोने की कीमतों में अचानक कमजोरी, 24 कैरेट गोल्ड का नया भाव अपडेट

पुलिस टीम की भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद नेताम, सउनि. खरमेश निषाद, सउनि. निशा प्रयाग, म.प्र.आर. 213 जयो चंद्रवंशी, प्र.आर. 02 देवराचंद सिदार, प्र.आर. 63 सियाराम मरापी, आर. 605 लगनु राम मरकाम और आर. 984 दयालू मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories