CG NEWS :स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लगाया गया एक पेड़ मां के नाम

Sanjay Sahu

 

CG NEWS :रोशन सेन / माकड़ी -प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माकड़ी के सभी शासकीय ,अर्धशासकीय एवं निजी स्कूलों कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। माकड़ी के गांधी चौक में सभी स्कूलों के बच्चे, पदाधिकारी तथा सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर माकड़ी सरपंच रुक्मणी पोयम के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता की चलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया। साथ ही भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया ।तथा साथ ही साथ वन विभाग के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर गोंडवाना भवन , एवं वन विभाग के कार्यालय में पेड़ लगाया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *