HomeChhattisgarhRaigarh News : इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा, रायगढ़ बुलाया और फिर...

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा, रायगढ़ बुलाया और फिर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, महिला ने बताई आपबीती

Date:

Related stories

Raigarh News : रायगढ़। रायगढ़ में नौकरी की तलाश में आई रायपुर की एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर महिला को रायगढ़ बुलाया और फिर सुनसान जंगल में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Raigarh News : जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला को नौकरी की जरूरत थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर एक जॉब विज्ञापन पर उसकी नजर पड़ी। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर युवक ने अपना नाम राहुल साहू (निवासी अड़भार, रायगढ़) बताया और महिला को फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

Raigarh News : शनिवार को महिला रायपुर से ट्रेन से रायगढ़ पहुंची। रेलवे स्टेशन पर राहुल उसे बाइक से लेने आया और गेरवानी क्षेत्र के एक प्लांट के बाहर ले जाकर करीब दो घंटे इंतजार करवाया। खुद भीतर जाने के बाद वापस लौटकर उसने कहा कि आज हाफ डे है, सोमवार को नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अइसके बाद राहुल ने महिला से कहा कि वह उसे “बड़े साहब” से मिलवा देगा ताकि दोबारा आने की जरूरत न पड़े। इसी बहाने वह महिला को बाइक पर बैठाकर सराईपाली के जंगल की ओर ले गया, जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए चुप रहने की धमकी दी।

 

READ MORE: Dhamtari News: खेत में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस की रेड में 10 जुआरी धराए, इतने लाख नकदी जब्त

 

Raigarh News : आरोपी रेप करने के बाद महिला को हाईवे पर छोड़कर चले गया। घटना के बाद महिला किसी तरह रायगढ़ महिला थाना पहुंची और आपबीती बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। पुलिस तत्काल एक्शन में आई और रविवार को पूंजीपथरा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

READ MORE: Durg Police Transfer : 14 जवान लाइन अटैच, 53 का हुआ ट्रांसफर, महिला जवान भी शामिल…..

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here