Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh मैं टेंशन लेता नहीं, बल्कि देता हूं : कांग्रेस नेता की फिसली...

मैं टेंशन लेता नहीं, बल्कि देता हूं : कांग्रेस नेता की फिसली जुबान…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली से पहले पार्टी के अंदर सियासी गर्मी तेज हो गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दौरे के बीच दो वरिष्ठ नेता—पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत—एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं।

दरअसल, दीपक बैज ने हाल ही में तंज कसते हुए कहा था, “जिनके पास कोई काम नहीं होता, वे दिल्ली चले जाते हैं।” इस बयान को अमरजीत भगत के हालिया दिल्ली दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। अब भगत ने भी जवाब देते हुए कहा, “मैं टेंशन लेता नहीं, देता हूं। और जहां चार यार मिलते हैं, वहां बातचीत तो होती ही है।”

बताया जा रहा है कि भगत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल दोनों ही बीते दो दिन दिल्ली में थे, जिससे कांग्रेस के आंतरिक समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, पायलट के दौरे के बहाने कांग्रेस की आंतरिक खींचतान एक बार फिर सतह पर आ गई है।

यह सियासी तकरार ऐसे समय हो रही है जब पार्टी को ‘संविधान बचाओ’ जैसे गंभीर मुद्दे पर एकजुटता दिखानी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here