Friday, September 18, 2026
Home Sports BCCI AGM Ajit Agarkar Tenure: 6 अक्टूबर को खत्म हो रहा है...

BCCI AGM Ajit Agarkar Tenure: 6 अक्टूबर को खत्म हो रहा है अगरकर का कार्यकाल, बीसीसीआई एजीएम में मंथन

मुंबई। Nishaanebaz.com-BCCI AGM Ajit Agarkar Tenure: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। बैठक में शामिल सदस्य इकाइयों ने वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल को विस्तार देने या उनकी जगह किसी नए चेहरे को चीफ सेलेक्टर नियुक्त करने का अंतिम अधिकार बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों को सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 6 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि एजीएम में नए चयनकर्ता के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि, बैठक के बाद बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयन समितियों से जुड़े सभी मामलों पर निर्णय लेने के लिए पदाधिकारियों को अधिकृत कर दिया गया है। इसके अलावा जूनियर चयन समिति के सभी पांच रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।

Read More : Samay Raina Medha Shankar Wedding Rumors: सोशल मीडिया पर रेडिट पोस्ट वायरल, दिसंबर में शादी का दावा!

मुंबई में आयोजित इस 95वीं एजीएम में देश भर के राज्य क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बंगाल क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि वेंकटेश प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने वानखेड़े स्टेडियम में लंबे समय से टेस्ट मैच न आयोजित होने का मुद्दा उठाते हुए प्रमुख अंतरारष्ट्रीय मुकाबलों के आवंटन की मांग रखी। वानखेड़े में अंतिम टेस्ट 2024 के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था।

Read More : Nandigram Bypoll Controversy: ममता बनर्जी के समर्थन के कुछ ही घंटों बाद एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

बीसीसीआई की इस एजीएम में भारतीय क्रिकेट के इतिहास से जुड़े दो बड़े मील के पत्थरों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बोर्ड ने वर्ष 2028 में बीसीसीआई के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर साल भर चलने वाले शताब्दी समारोह की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो दिसंबर 2027 से शुरू होगा। इसके साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें ऐतिहासिक सत्र को भी बेहद भव्य और ऐतिहासिक तरीके से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Share The News

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here