Bharat Tex 2026: भारत टेक्स-2026 में सीएम डॉ. मोहन यादव का निवेशकों को बड़ा संदेश ‘मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए हर सुविधा उपलब्ध, आइए निवेश कीजिए’

Bharat Tex 2026: भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 (Bharat Tex 2026) के दौरान देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल उद्योगपतियों, निवेशकों और वैश्विक ब्रांड्स को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। राउंड टेबल बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से उभरते औद्योगिक राज्यों में शामिल है, जहां उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक संसाधन, बेहतर नीतियां, सस्ती बिजली, पर्याप्त भूमि और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

टेक्सटाइल सेक्टर में मध्यप्रदेश बना निवेश का नया केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी राज्य ने भारत टेक्स कार्यक्रम में भाग लिया था, लेकिन इस वर्ष आयोजन का दायरा और प्रभाव पहले से कहीं अधिक व्यापक है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर रहा है। इससे न केवल कपड़ा उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

Bhopal Crime: भोपाल में अंधविश्वास का खौफनाक अंत गड़े खजाने के लालच में पिता ने मासूम बेटी की कर दी हत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पीएम मित्र पार्क से मिलेगा बड़ा औद्योगिक लाभ

Bharat Tex 2026: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र (PM MITRA) पार्क की आधारशिला रखी है। यह परियोजना मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से करीब 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि मालवा-निमाड़ क्षेत्र के 6 लाख से अधिक कपास उत्पादक किसानों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। पीएम मित्र पार्क के माध्यम से खेत से लेकर फैक्ट्री, गारमेंट निर्माण और वैश्विक बाजार तक सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा।

उद्योगपतियों के अनुभव से मिलेगा विकास को बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को केवल नीतियों की जानकारी ही नहीं दे रही, बल्कि उद्योगपतियों के अनुभवों से सीखते हुए अपनी औद्योगिक रणनीति को और मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के सुझाव सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके सहयोग से प्रदेश को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

सबसे सस्ती बिजली और ग्रीन एनर्जी का लाभ

Bharat Tex 2026: डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां उद्योगों को सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में जल विद्युत, सौर ऊर्जा और पंप स्टोरेज परियोजनाओं के माध्यम से पर्याप्त बिजली उत्पादन हो रहा है, जिससे उद्योगों को निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी सेक्टर में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और यही कारण है कि उद्योगों के लिए प्रदेश एक आदर्श निवेश स्थल बनकर उभर रहा है।

महेश्वरी और चंदेरी जैसी विरासत का किया उल्लेख

Bharat Tex 2026: मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि राजा विक्रमादित्य के काल से ही प्रदेश का वस्त्र उद्योग समृद्ध रहा है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महेश्वरी साड़ी को नई पहचान दी, जिससे बुनकरों को रोजगार और सम्मान मिला।उन्होंने कहा कि महेश्वरी और चंदेरी साड़ियां आज देश ही नहीं, दुनिया में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान हैं। भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और अलग-अलग राज्यों के वस्त्र ब्रांड इस विरासत को समृद्ध बनाते हैं।

Indore Student Safety: इंदौर में छात्राओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, छेड़छाड़, पीछा करने और अश्लील हरकतों की शिकायत

उद्योगपतियों से किए सभी वादे पूरे किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगपतियों और निवेशकों से किए गए अपने सभी वादों को समय पर पूरा किया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्यमियों को उनकी सब्सिडी की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रदान कर दी गई है।उन्होंने बताया कि मई 2026 तक की सभी देनदारियों का भुगतान राज्य सरकार कर चुकी है और पिछले डेढ़ वर्ष में लगभग 5,500 करोड़ रुपये उद्योगों को प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित किए गए हैं।

निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

Bharat Tex 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-विदेश के निवेशकों से मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए आवश्यक हर सुविधा उपलब्ध है।उन्होंने कहा, “एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है। हृदय प्रदेश सभी उद्योगपतियों और निवेशकों का खुले दिल से स्वागत करता है।”मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश टेक्सटाइल, गारमेंट, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में देश का अग्रणी निवेश केंद्र बनकर उभरेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories