CG NEWS : विवादों के बीच बलरामपुर नगर पालिका के CMO प्रणव राय का तबादला, पार्षदों ने जताई राहत

CG NEWS : बलरामपुर : बलरामपुर नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच आखिरकार राज्य शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रणव राय का तबादला कर दिया है। उनके खिलाफ गंभीर आरोपों और जनप्रतिनिधियों के बढ़ते विरोध के बाद यह कदम उठाया गया।

CG NEWS : प्रणव राय पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और पार्षदों को धमकाने के आरोप लगे थे। मामला तब और बढ़ गया जब एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद नगर पालिका का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

CG NEWS : भाजपा के कई पार्षदों ने खुलकर उनके खिलाफ विरोध जताया और उनके व्यवहार को जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक बताया। पार्षदों का कहना था कि इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। इस मामले में कई बार उच्च अधिकारियों और शासन से शिकायत की गई।

CG NEWS : लगातार बढ़ते विवाद और नाराजगी को देखते हुए राज्य शासन ने हस्तक्षेप किया और प्रणव राय का तबादला बलरामपुर नगर पालिका से तमनार नगर पालिका कर दिया। स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब नगर पालिका का कामकाज बेहतर तरीके से चल सकेगा।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Panic in Akaltara: पोड़ी दल्हा के सिंघरी तालाब में मिला साढ़े छह फीट लंबा मगरमच्छ; ग्रामीणों में मची दहशत

Panic in Akaltara: अकलतरा / जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Humanity Prevails in Tilda: नेशनल हाईवे पर निर्वस्त्र भटक रही थी असहाय महिला; ग्रामीणों ने तमाशा बनाने के बजाय ढकने की कोशिश की लाज

Humanity Prevails in Tilda: तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा-रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे...

Related Articles

Popular Categories