CG NEWS: सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल : प्रति बोरी 1 किलो अधिक तौल रहे धान, मनमानी कटौती से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS:राजिम। लोहरसी धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को नमी के नाम पर की जा रही मनमानी कटौती को लेकर किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि प्रति बोरी लगभग 1 किलो तक की अवैध कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

CG NEWS:किसानों के अनुसार बिना किसी मानक माप-तौल के नमी अधिक दिखाकर कटौती की जा रही है। कई दिनों से अधिकारियों को शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर किसानों में नाराजगी बढ़ गई।

सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खरीदी केंद्र के बाहर जुटे और अनियमितताओं के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती गई।

विवाद बढ़ता देख जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक मौके पर पहुंचे। किसानों ने उनसे कहा कि—
• बिना माप-तौल के कटौती की जा रही है
• खरीदी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा
• शिकायतों पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं

CG NEWS:महाडिक ने किसानों को शांत करने की कोशिश की और संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *