cg news: पुणे में छत्तीसगढ़ के मजदूर के साथ मारपीट, बंधक बनाने का आरोप ,पत्नी पहुंची SP दफ्तर

Parivesh

cg news: बिलासपुर छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ महाराष्ट्र में कथित अत्याचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रोजगार की तलाश में पुणे गए एक मजदूर परिवार के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने की घटना सामने आई है।

CG NEWS : रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार: NOC के नाम पर 1 लाख लेते ACB ने रंगे हाथ दबोचा

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी सुकुलकारी गांव का एक परिवार काम की तलाश में पुणे गया था। आरोप है कि वहां ठेकेदार ने मजदूरी का पैसा मांगने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ितों ने बताया कि ठेकेदार ने संतोष महिलांगे को बंधक बना लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथापाई होती दिख रही है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार किसी तरह बिलासपुर लौट आया। यहां एक गर्भवती महिला अपने पति को छुड़ाने की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की।

मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, बंधक बनाए गए संतोष महिलांगे को सुरक्षित छुड़ाने की अपील की है।

cg news: कानूनी तौर पर यह मामला गंभीर है। मजदूरी रोकना Payment of Wages Act, 1936 के तहत अपराध है, जबकि जबरन बंधक बनाकर काम कराना Bonded Labour System (Abolition) Act, 1976 के तहत सख्त गैरकानूनी है।

cg news: फिलहाल, पुलिस से उम्मीद की जा रही है कि वह पुणे पुलिस के साथ समन्वय कर जल्द ही पीड़ित मजदूर को मुक्त कराएगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *