CG Crime News : लॉज के बाथरूम में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सामान गायब…

0
163
CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News : खैरागढ़, छत्तीसगढ़। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित एक लॉज में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 27 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान रायपुर के रहने वाले करण पाल के रूप में हुई है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि युवक के कमरे से उसका कोई भी निजी सामान या बैग नहीं मिला है।

CG Crime News : मिली जानकारी के मुताबिक, करण ने 30 अगस्त को लॉज में कमरा बुक कराया था और 1 सितंबर के बाद से वह कमरे में ही था। जब कर्मचारियों ने कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा, तो करण का शव बाथरूम में लटका मिला।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कमरे में सिर्फ एक पुराना कीपैड वाला मोबाइल फोन था। उसका बैग, कपड़े और अन्य सामान गायब हैं। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन बिना सामान के शव मिलने से हत्या की साजिश का शक भी गहरा रहा है। पुलिस अब मृतक के कॉल डिटेल और उसकी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here