Breaking News : रायपुर जाने से रोका तो भड़क उठी मितानिन संघ, बीच सड़क चक्का जाम…

Parivesh
Breaking News

Breaking News : गरियाबंद। राजिम-गरियाबंद मार्ग पर पोंड गाँव के पास आज सुबह मितानिन संगठन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। पिछले एक घंटे से सड़क पर आवागमन ठप है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Breaking News : आंदोलनरत मितानिनों का आरोप है कि उन्हें रायपुर में प्रदर्शन के लिए जाने से रोक दिया गया है। इसी के विरोध में उन्होंने जहां भी उन्हें रोका गया, वहीं चक्का जाम शुरू कर दिया। इस अचानक हुए प्रदर्शन से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *