Raipur Crime: रायपुर में युवती ने लगाए गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर शादी, फिर बुर्का-नमाज के लिए किया मजबूर

0
76
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में कथित पहचान छिपाकर शादी और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ नाम बताकर दोस्ती करने वाले युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई। शादी के बाद उसने अपना असली नाम सुफरान बताया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि उसे बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और हिंदू रीति-रिवाज छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पंडरी थाना पुलिस जांच कर रही है।

Raipur Crime: पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ नाम से उसकी युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। युवती के मुताबिक, वह कई बार युवक से पूछती थी कि क्या वह हिंदू है, जिस पर वह हर बार खुद को हिंदू बताता था। गर्भवती होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

Raipur Crime: युवती का कहना है कि शादी वाले दिन घर में मौलाना को देखकर उसे पहली बार शक हुआ। उसने शादी से इनकार किया तो युवक ने कहा कि दोनों अपने-अपने धर्म का पालन करेंगे। शादी के बाद उसे पता चला कि युवक का असली नाम सुफरान है।

Raipur Crime: युवती ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उस पर आधार कार्ड में नाम बदलवाने, बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने हाथ पर बने टैटू को मिटाने के लिए उसका हाथ जलाया और एसिड से रगड़ा। साथ ही मंदिर जाने और हिंदू त्योहार मनाने से भी रोका गया।

Raipur Crime: पीड़िता का यह भी आरोप है कि 12 अगस्त 2022 को बेटे के जन्म के दिन उसे फिनाइल पिलाने की कोशिश की गई। इसके बाद भी उसके साथ लगातार मारपीट होती रही। बाद में उसका पति हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल चला गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर साथ रहने का दबाव बनाया और मना करने पर सोशल मीडिया पर उसके बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट कर जान से मारने की धमकियां दीं।

युवती ने बताया कि उसने 7 जुलाई 2026 को डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अब वह अपने और अपने बच्चे की सुरक्षा के साथ न्याय की मांग कर रही है।

मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Crime: वहीं, आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार किया है। परिवार का कहना है कि युवती ने अपनी इच्छा से नाम बदला था और उस पर किसी भी प्रकार का धर्म परिवर्तन करने का दबाव नहीं बनाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here