Tuesday, May 5, 2026
29.1 C
Raipur

Kharora News : खरोरा में कांग्रेस का चक्का जाम प्रदर्शन, ईडी कार्रवाई और अडानी के जंगल कटाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी*

Kharora News : रोहित वर्मा /खरोरा :प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज खरोरा के आजाद चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी और अडानी समूह द्वारा कथित जंगल कटाई के विरोध में किया गया।

Kharora News : प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नरेंद्र मोदी सरकार ईडी जैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबा रही है।

Kharora News : इस मौके पर जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि अडानी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने जंगलों की अंधाधुंध कटाई पर भी चिंता जाहिर की।

Kharora News : पूर्व सांसद छाया वर्मा ने कहा, “भाजपा सरकार ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जो भी अडानी के खिलाफ बोलता है, उसे परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी।”

Kharora News : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “मोदी सरकार प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को अडानी के हवाले कर छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

Kharora News : युवा कांग्रेस नेता रविंद्र ‘बबलू’ भाटिया, अंकित वर्मा और जुबैर अली ने आरोप लगाया कि प्रदेश के आदिवासी समाज के अधिकारों का हनन कर जंगलों की कटाई की जा रही है। भाजपा के नेता, यहां तक कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक पेड़ को अपनी ‘माँ’ के नाम पर समर्पित कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है, और इसका सशक्त विरोध पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

Kharora News : इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवव्रत नायक, महामंत्री अश्विनी वर्मा, पार्षद सुरेंद्र गिलहरे, जितेंद्र चंद्राकर, प्रदीप मढ़रिया, सरपंच अभिषेक वर्मा, पन्ना देवांगन, धनेंश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories