CG NEWS : महाराष्ट्र नंबर कार खराब होने से खुला गांजा तस्करी का राज, महासमुंद में दो युवक गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद : महासमुंद में एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का मामला सामने आया, जिसमें महाराष्ट्र नंबर की एक कार खराब होने के कारण पकड़ी गई। तहसील कार्यालय के सामने खड़ी इस कार में दो युवक सवार थे, जो ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। मंगलवार रात करीब 9:15 बजे कार अचानक बंद हो गई और काफी कोशिश के बाद भी चालू नहीं हुई। दोनों युवक घबराए हुए नजर आए, जिससे वहां से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम को शक हुआ।

CG NEWS : पुलिस ने पूछताछ के दौरान जब युवकों के जवाब संदिग्ध पाए, तो कार की तलाशी ली गई। जांच में पिछली सीट के नीचे खाकी टेप से लिपटे हुए लगभग 15–20 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनमें हर पैकेट करीब एक किलो का था। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

CG NEWS : जांच में यह भी सामने आया कि यह कार ओडिशा से महासमुंद तक पहुंचने के दौरान कोमाखान, बागबाहरा और खल्लारी थाना क्षेत्रों से होकर गुजर चुकी थी। इतनी दूरी तय करने के बाद भी पकड़ी न जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

CG NEWS : इससे पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है, जब एक दुर्घटनाग्रस्त कार से गांजा बरामद हुआ था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का नेटवर्क अब भी सक्रिय है, हालांकि इस मामले में पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता से एक बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *