Bacheli News : दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा पर विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

Bacheli News : फकरे आलम खान/ दंतेवाड़ा – बचेली : विकासखंड स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता दंतेवाड़ा -राज्य शासन, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस के अमबस्ट तथा जिला साक्षरता मिशन प्रभारी श्रीमती रतन बाला मोहंती के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में आयोजित की गई।

 

Bacheli News : जिसमें विकासखंड के 18 टीमों ने पक्ष और विपक्ष में भाग लिया जिसमें 54 प्रतिभागी शामिल हुए इस वाद विवाद प्रतियोगिता के विषय पर दोनों ही पक्ष और विपक्ष के माध्यम से बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पक्ष से पल्लवी ब्रह्मचर्य एवं जिया सोनानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली, एवं द्वितीय स्थान यमुना ठाकुर माहेश्वरी ठाकुर शासकीय हाई स्कूल बालूद तथा तृतीय स्थान विपक्ष से पुष्पा नायक, दीपिका कश्यप ,खुशी राणा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पातर रास ने प्राप्त किया।

 

 

Bacheli News : जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2500, 2000, 1500 रुपए राशि देकर पुरस्कृत किया गया साथ ही तीन दलों को पक्ष से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम स्कूल पोदुम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा एवं विपक्ष से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक एक हजार देकर पुरस्कृत किया गया .

 

 

 

Bacheli News : इस अवसर पर खंड विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरीश सिन्हा यातायात थाना प्रभारी नारायण साहू, यातायात उप निरीक्षक जितेंद्र त्रिपाठी खंड स्त्रोत समन्वयक टी आर जुर्री प्राचार्य सरिता श्रीवास संकुल समन्वयक गुलाब ठाकुर चिरस लकड़ा व्याख्याता हेमलता साहू ,मंजू टोप्पो , नीलिमा कर्मकार धन सिंह मंडावी राजेंद्र शाह, योगिता, सुनैना दुबे, नरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र राठौर एवं समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभागियों के साथ उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। इस अवसर पर यातायात विभाग की ओर से यातायात नियमों को भली भांति से परिचित कराते हुए श्री साहू जी ने बच्चों को अवगत कराया साथ ही नियमों को पालन करने के लिए अपने स्वजन एवं अन्य को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा। यह कार्यक्रम यातायात विभाग एवं शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से संपन्न कराया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories