Jyotiraditya Scindia: अशोकनगर को सिंधिया की बड़ी विकास सौगात सेमरखेड़ी में आधुनिक विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण, बोले- जनता का विकास ही मेरा संकल्प

Jyotiraditya Scindia: अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सेमरखेड़ी गांव में नव निर्मित विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति की सुविधा समर्पित की। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने विकास, जनसेवा और क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विद्युत सब स्टेशन से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि सेमरखेड़ी विद्युत सब स्टेशन के शुरू होने से मुंगावली और आसपास के कई गांवों की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर बिजली मिलेगी, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं में कमी आएगी तथा घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर आम नागरिकों तक उनका लाभ पहुंचाना है।

Bhopal Crime: भोपाल में अंधविश्वास का खौफनाक अंत गड़े खजाने के लालच में पिता ने मासूम बेटी की कर दी हत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

‘पहले लोगों को अंधेरे में रखा गया, अब विकास की रोशनी हर घर तक पहुंच रही है’अपने संबोधन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक ऐसी सरकारें रहीं जिन्होंने जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया। लोगों को विकास से दूर रखा गया और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की गई।

Jyotiraditya Scindia: उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंच रही हैं। बिजली, सड़क, पानी और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि हर नागरिक को बेहतर जीवन मिल सके।

’24 वर्षों से क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी निभा रहा हूं’

सिंधिया ने कहा कि पिछले 24 वर्षों से उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को अपना कर्तव्य माना है। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार की कई पीढ़ियां देश और समाज की सेवा करती रही हैं और वही परंपरा आज भी जारी है।उन्होंने कहा, “मेरे लिए जनता केवल मतदाता नहीं, बल्कि मेरा परिवार है। परिवार की खुशहाली और विकास के लिए हर संभव प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी है।”

‘बारिश हो या आंधी, मैं अपने परिवार के बीच जरूर पहुंचूंगा’

केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकारियों ने खराब मौसम के चलते कार्यक्रम स्थगित करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के बीच पहुंचने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार से मिलने आ रहा हूं। बारिश हो, आंधी हो या कोई भी परिस्थिति हो, मैं अपने लोगों के बीच जरूर पहुंचूंगा।”उनके इस बयान पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने किया भावुक संबोधन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने भी केंद्रीय मंत्री सिंधिया की कार्यशैली और जनसेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री पर पूरे देश की जिम्मेदारी होती है, इसके बावजूद सिंधिया नियमित रूप से अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करते हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हैं।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का जीवन बाहर से जितना आसान दिखाई देता है, वास्तव में उतना ही कठिन होता है।

‘नेता की भी खेत में बैलों जैसी जुताई होती है’

Jyotiraditya Scindia: बृजेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीण अंदाज में कहा कि लोग सोचते हैं कि नेता बनने के बाद आराम ही आराम होता है, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।उन्होंने कहा, “गांव में जैसे बैलों को खेत में जोतकर दिनभर काम कराया जाता है, उसी तरह जनता अपने जनप्रतिनिधि से दिन-रात काम लेती है। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनना, समाधान कराना और विकास कार्यों की निगरानी करना आसान नहीं होता। नेता की भी लगातार जुताई होती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इतनी व्यस्तता और जिम्मेदारियों के बावजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा मुस्कुराते हुए जनता के बीच पहुंचते हैं और हर व्यक्ति की समस्या को अपना समझकर उसका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

Indore Murder Case: इंदौर पोस्टल अधिकारी हत्याकांड फरार आरोपी पति पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

Jyotiraditya Scindia: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने नए विद्युत सब स्टेशन को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस परियोजना से न केवल बिजली व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि कृषि, व्यापार और ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंत में कहा कि आने वाले समय में भी अशोकनगर और मुंगावली क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी तथा जनता की हर अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories