MP Tikamgarh Crime News: बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या मामले में झोलाछाप डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार, CM हेल्पलाइन शिकायत बनी हत्या की वजह

MP Tikamgarh Crime News: जमील खान \टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुरा गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग घनसू प्रजापति की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक द्वारा कथित गलत इलाज की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर किए जाने के बाद आरोपियों ने रंजिशवश हत्या की साजिश रची थी।

खेत के पास मिला था बुजुर्ग का शव

MP Tikamgarh Crime News: पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई की रात आरोपियों ने घनसू प्रजापति पर लाठियों से हमला किया। अगले दिन सुबह उनका शव खेत में बने मकान के पास मिला। हमले में उनकी पत्नी, बेटा, बहू और पांच वर्षीय नाती भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhopal Food Safety Action: अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, अमानक बेकरी फैक्ट्री सील

CM हेल्पलाइन शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

MP Tikamgarh Crime News: जांच में पता चला कि घनसू प्रजापति ने गांव के कथित झोलाछाप डॉक्टर प्रकाश कुशवाहा के खिलाफ गलत इलाज की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। इसी शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

MP Tikamgarh Crime News: जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  • प्रकाश कुशवाहा (36)
  • चंद्रभान कुशवाहा (42)
  • खुशीराम यादव (48)
  • रामराजा यादव (25)
  • विद्याधर यादव (58)

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

MP Tikamgarh Crime News: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं, जिनमें हत्या, साजिश, मारपीट और अन्य अपराध शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

MP Crime News: 24 घंटे में 25 लाख की चोरी का खुलासा, मालिक का चालक ही निकला मास्टरमाइंड, 24 लाख रुपये बरामद

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories