MP TOP 5 BREAKING : मध्यप्रदेश की सुबह की 5 बड़ी खबरें…

MP TOP 5 BREAKING :

1. त्योहारों पर सोशल मीडिया निगरानी
भोपाल पुलिस ने चेतावनी दी है कि धार्मिक या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। भड़काऊ पोस्ट डालना, शेयर करना या लाइक करना भी अपराध माना जाएगा। ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार होंगे।

2. मानव अधिकार आयोग सदस्य के घर पहुंचा मछली का साथी
प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि दिल्ली स्थित उनके आवास पर जैनेंद्र पाठक नामक युवक पहुंचा, जो शरीफ मछली के साथ प्रॉपर्टी का धंधा करता है। युवक ने उन्हें मछली को छोड़ देने के लिए मनाने की कोशिश की।

3. भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन शुरू
शहर के 7 घाटों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का क्रम शुरू हो गया है। पहले दिन 625 मूर्तियों का विसर्जन हुआ, जिसमें खटलापुरा घाट पर सबसे ज्यादा 200 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। निगम अधिकारी व कर्मचारी सभी घाटों पर मौजूद रहे।

4. कांग्रेस जिला कार्यकारिणी को लेकर कवायद तेज
जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस सितंबर में जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है। पीसीसी ने जंबो कार्यकारिणी से बचने और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए संरचना तय करने का फैसला लिया है।

5. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव 4 सितंबर को उज्जैन और इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को भोपाल लौटेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories