अशोकनगर [Nishanebaaz News]। Rakesh Shukla On Sugar Price Hike को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट और अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ल एक बार फिर अपने अजीबो-गरीब बयान से सुर्खियों में आ गए हैं। अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले मंत्री जी से जब अशोकनगर प्रवास के दौरान लगातार महंगी हो रही शक्कर और आम जनता को राहत मिलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मामले को वंदे मातरम् से जोड़ दिया।
शक्कर के दामों पर बोले- सरकार कर रही गहन चिंतन
अशोकनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए जब मंत्री राकेश शुक्ल से पूछा गया कि शक्कर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आम आदमी परेशान है, तो उन्होंने कहा कि महंगाई और शक्कर के मुद्दे पर सरकार बेहद गंभीरता से चिंतन कर रही है। उन्होंने जनता से इस मामले में धैर्य बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अशोकनगर: शक्कर के बढ़े दामों पर बोले प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ल- सरकार कर रही गहन चिंतन, रक्षाबंधन पर राहत पर साधी चुप।#Ashoknagar #PriceHike #MPNews pic.twitter.com/XmK78FQzlQ
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) August 23, 2026
विपक्ष पर साधा निशाना, वंदे मातरम् से जोड़ा मुद्दा
महंगाई को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार हमलावर होने के सवाल पर मंत्री जी ने रुख मोड़ते हुए वंदे मातरम् का जिक्र शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को वंदे मातरम् पर ध्यान देना चाहिए और देश के नौजवानों को भड़काने का काम बंद करना चाहिए। मंत्री शुक्ल ने तर्क दिया कि जितना वंदे मातरम् जरूरी है, उतना ही महंगाई का मुद्दा भी जरूरी है।
रक्षाबंधन पर राहत मिलने के सवाल को टाला
जब पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री से सीधा सवाल किया कि क्या आने वाले रक्षाबंधन त्यौहार तक शक्कर के दाम कम होंगे या नहीं, तो मंत्री राकेश शुक्ल ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मामले में अनभिज्ञता जता दी। अब देखना यह होगा कि महंगी शक्कर से जूझ रही आम जनता को सरकार के इस ‘चिंतन’ से कब तक राहत मिल पाती है।





