Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir Champa Crime: चिकन के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर...

Janjgir Champa Crime: चिकन के बंटवारे को लेकर विवाद, बड़े भाई पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa Crime
Janjgir Champa Crime

Janjgir Champa Crime: जांजगीर चांपा/अजय यादव : Nishaanebaz.News: जिले के पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बुंदेला डेरा में चिकन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे की टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई भाभी पर भी आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर निरीक्षण कर आरोपी को पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ल।

Janjgir Champa Crime: प्रार्थी बुधराम (40 वर्ष) ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाने के लिए बांटा जा रहा था। इसी दौरान छोटे भाई बजरंग गोंड (20 वर्ष) ने कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर गाली -गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी लोहे की टांगी से बुधराम की पीठ पर जानलेवा वार कर दिया। मारपीट देखकर बीच- बचाव करने पहुंची उसकी भाभी को भी आरोपी ने गाली- गलौच करते हुए सिर के पीछे टांगी से वार कर घायल कर दिया।

Janjgir Champa Crime: विवेचना में आरोपी ने कबूला जुर्म, टांगी बरामद

Janjgir Champa Crime: पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों के बयान लिए। पूछताछ में आरोपी बजरंग गोंड ने अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी को घर के पास घास के पीछे छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही लोहे की टांगी जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी बजरंग गोंड उम्र 20 वर्ष, निवासी बुंदेला, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

READ MORE: Chhattisgarh Tourism Fake Booking: छत्तीसगढ़ घूमने का बना रहे हैं प्लान? फर्जी बुकिंग से रहें सावधान, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here