Ambikapur News:अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; VIDEO वायरल

Sanjay Sahu
Ambikapur News

Ambikapur News:अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ambikapur News:जानकारी के अनुसार, ग्राम जमगला निवासी शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोज अंडा खाने की आदत है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उसे अंडा नहीं मिला, जिससे नाराज होकर वह सीधे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Ambikapur News: सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *