Rawatpura Medical College scam : रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घोटाला, CBI को मिले बड़े सुराग, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सभी आरोपी, पढ़िए कौन हैं आरोपी

Sanjay Sahu
Rawatpura Medical College scam

Rawatpura Medical College scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ‘श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित रिश्वत कांड में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई। इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहाँ से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब ये आरोपी 21 जुलाई तक जेल में रहेंगे।

 

Rawatpura Medical College scam : कौन हैं आरोपी

Rawatpura Medical College scam : कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों में प्रमुख नाम डॉक्टर मंजुप्पा सीएन, डॉक्टर चैत्रा (एमएस), डॉक्टर अशोक शेलके, संस्थान के निदेशक अतुल कुमार तिवारी, सतीश और रविचंद्र शामिल हैं। सीबीआई ने किसी भी आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Rawatpura Medical College scam : CBI को मिले अहम सुराग

 

Rawatpura Medical College scam : सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई को इस घोटाले से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ और प्रभावशाली लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिलाने के लिए कथित रूप से करोड़ों रुपये की रिश्वत दी गई थी और पूरे मामले की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं।

Rawatpura Medical College scam : क्या है पूरा मामला

 

Rawatpura Medical College scam : यह घोटाला श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च को मेडिकल काउंसिल से मान्यता दिलाने के नाम पर कथित लेनदेन से जुड़ा है। पहले भी 1.62 करोड़ रुपये की डील की शिकायत 2024 में सामने आई थी। अब 55 लाख रुपये के नए लेनदेन का मामला उजागर हुआ है, जो हवाला के जरिये बेंगलुरु के दो डॉक्टरों तक पहुंचाया गया।

Rawatpura Medical College scam : गोपनीय जानकारी लीक करने की साजिश

 

Rawatpura Medical College scam : सीबीआई की जांच में सामने आया कि संस्थान के निदेशक अतुल कुमार तिवारी ने गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर के रजिस्ट्रार मयूर रावल के साथ मिलकर नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण की गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की। मयूर रावल ने इसके बदले 25-30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने तिवारी को निरीक्षण की तारीख और दल के सदस्यों की जानकारी भी साझा की थी।

Rawatpura Medical College scam : निरीक्षण दल से मिलीभगत

Rawatpura Medical College scam : 30 जून को NMC द्वारा नामित चार सदस्यीय निरीक्षण दल संस्थान में पहुँचा। आरोप है कि इन सदस्यों ने संस्थान से सांठगांठ कर अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत लेने पर सहमति जताई। डॉ. मंजुप्पा ने हवाला के जरिये पैसे प्राप्त करने की योजना बनाते हुए अन्य सदस्य डॉ. चैत्रा को भी इसमें शामिल किया।

Rawatpura Medical College scam : रिश्वत की बरामदगी और गिरफ्तारियां

Rawatpura Medical College scam : सीबीआई ने बेंगलुरु में कार्रवाई करते हुए 55 लाख रुपये की रिश्वत की रकम बरामद की। इनमें से 16.62 लाख रुपये डॉ. चैत्रा के पति रविचंद्र और 38.38 लाख रुपये सतीश से बरामद हुए। इसके बाद डॉ. मंजुप्पा, डॉ. चैत्रा, डॉ. अशोक शेलके और अतुल कुमार तिवारी को रायपुर से, जबकि रविचंद्र और सतीश को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की ओर से विशेष अदालत को बताया गया कि कई ठिकानों पर तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं और जांच आगे भी जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *