Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Naxalites Surrender : PLGA को बड़ा झटका, DVCM समेत 5 नक्सलियों ने...

Naxalites Surrender : PLGA को बड़ा झटका, DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लाखों के इनामी थे शामिल

Naxalites Surrender
Naxalites Surrender

Naxalites Surrender : आंध्रप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव और पुनर्वास नीति के असर से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में सक्रिय पीएलजीए से जुड़े 5 नक्सलियों ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक सामान्य कैडर शामिल है, जिन पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था।

Naxalites Surrender : पुलिस अधीक्षक अमित बरदार के अनुसार, ऑपरेशन कागर सहित लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों के कारण नक्सलियों पर दबाव बढ़ा, जिससे उन्होंने सरेंडर का रास्ता चुना। डीवीसीएम सदस्य पर तीन लाख रुपये और एसीएम रैंक के सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। ये सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे और विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Naxalites Surrender : विशेषज्ञों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण सिर्फ संख्या के लिहाज से नहीं, बल्कि संगठन के मनोबल पर भी बड़ा असर डालने वाला है। बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे अभियानों का प्रभाव अब अन्य राज्यों में भी दिखने लगा है, जिससे आने वाले समय में और नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here