Dantewada Free Health Camp: दंतेवाड़ा के हिरोली में AM/NS इंडिया का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 92 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, 77 मरीजों का उपचार और मुफ्त दवाइयों का वितरण

Anuj Nirala

Dantewada Free Health Camp: दंतेवाड़ा/किरंदुल। आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत हिरोली में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, समय पर बीमारियों की पहचान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

92 ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच

शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 92 ग्रामीणों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक परामर्श दिया।जांच के दौरान 77 मरीजों का विस्तृत उपचार किया गया। डॉक्टरों द्वारा लिखी गई पर्ची के आधार पर सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली।

READ MORE: Raipur Cyber Fraud: मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 3.94 लाख उड़ाने वाले झारखंड के दो अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

पैथोलॉजिकल जांच की भी रही सुविधा

Dantewada Free Health Camp:  ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्थिति का सटीक आकलन करने के लिए शिविर में आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान कुल 56 जांचें की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मलेरिया जैसी सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच शामिल रही।विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच होने से कई बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव हो सकी, जिससे मरीजों को आगे के उपचार में सुविधा मिलेगी।

पंचायत और स्वास्थ्य कर्मियों का मिला सहयोग

शिविर के सफल आयोजन में हिरोली ग्राम पंचायत, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) तथा क्षेत्र की मितानिनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया।इसके अलावा उन्होंने पंजीयन, कतार प्रबंधन और डॉक्टरों की सहायता में भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे शिविर का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सका।

READ MORE: Raipur E20 Fuel Case: E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मारुति सुजुकी को झटका, कंज्यूमर कोर्ट ने नई कार या 20.5 लाख लौटाने का दिया आदेश

ग्रामीणों ने AM/NS इंडिया के प्रयास की सराहना की

Dantewada Free Health Camp: शिविर के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए AM/NS इंडिया के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कंपनी से भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को नियमित रूप से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।AM/NS इंडिया ने भी अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *