HomeChhattisgarhRaipur Crime: रावाभाठा में फिर मिला भ्रूण, दूसरी घटना से स्थानीय लोगों...

Raipur Crime: रावाभाठा में फिर मिला भ्रूण, दूसरी घटना से स्थानीय लोगों में चिंता, जांच में जुटी पुलिस

Date:

Related stories

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा स्थित हृदयलाल चौक के पास, ESIC अस्पताल के समीप तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

Raipur Crime: स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस स्थान पर भ्रूण मिलने की यह दूसरी घटना है। लोगों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भ्रूण को यहां लाकर फेंका है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोगों में चिंता का माहौल है।

Raipur Crime: सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Raipur Crime: स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि एक ही स्थान पर बार-बार ऐसी घटनाओं का सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here