Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

C.G News : नए साल पर पुलिस अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 SPS अधिकारियों का प्रमोशन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  नए साल की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इस प्रमोशन से पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा और जिम्मेदारियों का विस्तार माना जा रहा है।

गृह विभाग के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। प्रमोशन पाए अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इन पदोन्नतियों से कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और मजबूत होगी।

Read More : C.G News : यूट्यूब से सीखा जुर्म! पति-पत्नी ने घर में छापे नकली नोट, ₹1.70 लाख की फर्जी करेंसी जब्त

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन 16 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—

  • रितेश चौधरी

  • जितेन्द्र कुमार खूंटे

  • अंजली नाग (गुप्ता)

  • कर्ण कुमार उके

  • मनोज कुमार ध्रुव

  • पुष्पेन्द्र नायक

  • मनोज तिर्की

  • सारिका वैद्य

  • निधि नाग

  • कपिल चन्द्रा

  • अविनाश कुमार मिश्रा

  • ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी

  • योगेश कुमार साहू

  • मयंक तिवारी

  • रश्मीत कौर चांवल

  • अनिल कुमार विश्वकर्मा

गृह विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

गृह विभाग की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत अधिकारियों को शीघ्र ही उनके नए पदस्थापन और दायित्व सौंपे जाएंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इनके तबादले और नई जिम्मेदारियों को लेकर भी आदेश जारी हो सकते हैं।

पुलिस प्रशासन को मिलेगा मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रमोशन से फील्ड और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर पुलिसिंग सिस्टम को मजबूती मिलेगी। नए साल में यह फैसला सरकार की प्रशासनिक सक्रियता को भी दर्शाता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories