Bilaspur News : लाखों के गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार…..

Parivesh
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर | बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कदमपुर निवासी 45 वर्षीय अरुणवती गोस्वामी पत्नी संतोष गोस्वामी के रूप में हुई है।

Bilaspur News : जीआरपी को शनिवार शाम सूचना मिली थी कि ओडिशा के मौलीगुड़ा इलाके से गांजा लेकर रायपुर होते हुए बिलासपुर पहुंची एक महिला अनूपपुर जाने वाली है। इसके बाद जीआरपी प्रभारी ने प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर निगरानी बढ़ा दी। शाम करीब 7 बजे संदिग्ध महिला दिखाई दी, जिसे रोककर जांच की गई।

तलाशी में महिला के बैग और ट्रॉली से कुल 6 पैकेट बरामद हुए, जिनमें 12 किलो गांजा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि माल ओडिशा से लाया गया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *