Air India : एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 2 घंटे हवा में फंसे सांसद समेत 100 यात्री….

Air India : तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान बड़ी दुर्घटना से टल गई। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान को संदिग्ध तकनीकी खराबी और खराब मौसम का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसे आपात स्थिति में चेन्नई की ओर मोड़ना पड़ा। विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद मौजूद थे।

Air India : सूत्रों के अनुसार, उड़ान भरने के बाद अचानक जोरदार टर्बुलेंस शुरू हो गया। करीब एक घंटे बाद पायलट ने फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट की जानकारी देते हुए विमान को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया। वहां एयरपोर्ट पर क्लियरेंस मिलने में देरी हुई और विमान लगभग दो घंटे हवा में चक्कर लगाता रहा। पहली लैंडिंग के प्रयास के दौरान रनवे पर एक अन्य विमान की मौजूदगी से हालात और खतरनाक हो गए, लेकिन पायलट के त्वरित निर्णय ने संभावित टक्कर को टाल दिया। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतार लिया गया।

Air India 

विमान में केसी वेणुगोपाल के अलावा यूडीएफ कन्वेनर अदूर प्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के. सुरेश, के. राधाकृष्णन और तमिलनाडु के सांसद रॉबर्ट ब्रूस भी सवार थे।

एअर इंडिया प्रवक्ता ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए हरसंभव मदद दी गई और उन्हें जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए गए।

यह घटना यात्रियों के लिए करीब तीन घंटे तक सांसें थाम देने वाली रही, लेकिन पायलट की सूझबूझ और सतर्कता ने संभावित हादसे को टाल दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories