PM Modi on NEET Paper Leak: ‘पेपर लीक घोर पाप है’, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- प्रधानमंत्री मोदी

Anuj Nirala

PM Modi on NEET Paper Leak: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान देते हुए इसे “घोर पाप” करार दिया है। संसदीय दल की बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा में धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को मिलकर प्रभावी व्यवस्था बनानी होगी।

‘पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा प्रणाली पर हमला नहीं है, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने इसे “घोर पाप” बताते हुए कहा कि सरकार ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Delhi Protest News: ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा, जंतर-मंतर पर पुलिस का एक्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

दोषियों पर हुई सख्त कार्रवाई

PM Modi on NEET Paper Leak:  प्रधानमंत्री के अनुसार, पेपर लीक की जानकारी सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि मामले की पुष्टि होने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई और जांच एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और सभी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राज्यों से सहयोग की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केवल केंद्र सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे। परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत निगरानी व्यवस्था और सख्त कानूनी कार्रवाई ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगा सकती है।

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके को पहले मारा थप्पड़, फिर फेकी इंक! बोले CJP संस्थापक- Blue is My Color

NEET विवाद के बीच आया बयान

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में बहस जारी है। विभिन्न छात्र संगठन और अभ्यर्थी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी जारी है।

सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, प्रदर्शन जारी है और छात्र संगठनों की ओर से सरकार के सामने विभिन्न मांगें रखी जा रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *