Wednesday, September 9, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : रायगढ़ हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत,...

CG ACCIDENT : रायगढ़ हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों समेत ग्रामीणों का चक्काजाम

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की जान चली गई, जबकि उसके पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास हुई।

CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, कोयला लोड ट्रेलर (क्रमांक CG-13-AD-2483) के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति टीकाराम राठिया और बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CG ACCIDENT : बताया जा रहा है कि उमा राठिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं और सुबह अपने परिवार के साथ स्कूटी से गांव लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here