M.P News : शिवपुरी में BJP विधायक पुत्र की थार ने मचाया कहर! 3 लोगों को टक्कर मारने के बाद बोला- मेरा हॉर्न क्यों नहीं सुना

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है। करेरा रोड पर उनकी थार गाड़ी ने राह चलते लोगों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

महिला समेत कई लोग घायल

हादसे में तीन बाइक सवार और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसका इलाज करेरा के अस्पताल में जारी है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश लोधी तेज रफ्तार में करेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी थार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद घायलों से बहस

हादसे के बाद माफी मांगने के बजाय दिनेश लोधी ने घायलों से ही बहस शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने कहा—“मैंने हॉर्न बजाया था, फिर भी तुम लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे?”इस बयान ने लोगों में और आक्रोश पैदा कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिनेश लोधी और घायलों के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। यह वीडियो पूरे मामले को और तूल दे रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घायलों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर यह भी है कि थाने में भी दिनेश लोधी का रवैया आक्रामक रहा।

उठे कानून-व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर कानून-व्यवस्था और प्रभावशाली लोगों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *