Tuesday, September 8, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Hospital Negligence: एमवाय अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर सख्त एक्शन कर्मचारी...

Indore Hospital Negligence: एमवाय अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर सख्त एक्शन कर्मचारी हटाए गए, डॉक्टर-नर्सों का वेतन कटा, कंपनी पर ₹1 लाख का जुर्माना

Indore Hospital Negligence: इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमवाय अस्पताल में एक बीमार बच्चे को स्ट्रेचर पर करीब एक किलोमीटर तक ले जाने की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की जांच में अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Indore Hospital Negligence: दरअसल, न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित एक बच्चे को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की अव्यवस्था के कारण बच्चे के माता-पिता को भीषण गर्मी के बीच उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल परिसर से दूसरे भवन तक पैदल ले जाना पड़ा। इस दौरान किसी भी कर्मचारी या अस्पताल व्यवस्था ने उनकी मदद नहीं की।

READ MORE: Gwalior Bike Stunt: VIP इलाके में मौत को दावत! जज-IAS-IPS अधिकारियों के बंगलों के सामने युवक ने एक पहिए पर दौड़ाई बाइक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Indore Hospital Negligence: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्वयं मौके पर पहुंचकर उपचार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Indore Hospital Negligence: जांच के बाद प्रशासन ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेल्प डेस्क प्रभारी और सिक्योरिटी ऑफिसर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं अस्पताल संचालन से जुड़ी बीवीजी कंपनी पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।

Indore Hospital Negligence: इसके अलावा एक डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स और एक वार्ड बॉय का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई भी की गई है। मामले को गंभीर मानते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव और विभागाध्यक्ष डॉ. परेश सोडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

READ MORE: MP Congress Politics: कांग्रेस को भोपाल में बड़ा झटका हुजूर सीट से प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने 37 साल पुराना साथ छोड़ा, जीतू पटवारी को भेजा इस्तीफा

Indore Hospital Negligence: स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। वहीं इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की जमीनी व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here