CG Accident News: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, कांकेर में 13 घायल, कोरबा में कोयला ट्रेलर पलटा

Sanjay Sahu
CG Accident News

CG Accident News: कांकेर/कोरबा: छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा माह अभियान के बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग जिलों से गंभीर दुर्घटनाओं की खबर सामने आई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

CG Accident News: कांकेर में दो हादसे, 13 लोग घायल

CG Accident News: कांकेर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नेशनल हाईवे-30 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने देर रात करीब 1:30 बजे स्कॉर्पियो और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में लगभग 13 लोग घायल हो गए। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

CG Accident News: इसी दौरान कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलगरा में फलों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। हादसे में चालक को गंभीर चोट आई है, जिसे अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

CG Accident News: कोरबा में कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, VIDEO आया सामने

CG Accident News: वहीं कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छिर्रा न्यायालय के पास तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान ट्रेलर से गिरा कोयला सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन पर जा गिरा, जिसमें चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।

CG Accident News: पुलिस ने संभाला मोर्चा

CG Accident News: सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से कोयला हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *