Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: रायपुर में बैन कफ सिरप और नशीली दवाओं की तस्करी...

CG NEWS: रायपुर में बैन कफ सिरप और नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: चार आरोपियों को 10-10 साल कैद, एक को 6 साल की सजा

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर: नशीली टैबलेट और प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के आरोप में पकड़े गए चार आरोपियों को कोर्ट ने दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यदि वे जुर्माना नहीं भरते हैं तो उन्हें दो-दो साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

 

 

READ MORE: Indore Crime : देह व्यापार का भंडाफोड़: नरीमन प्वाइंट के फ्लैट में पुलिस की छापेमारी, दो युवक और चार युवतियां पकड़ी गईं, देखें वीडियो

 

CG NEWS: इसके अलावा, हेरोइन बेचने के आरोप में एक आरोपी को छह साल कैद और साठ हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। विशेष लोक अभियोजक के.के. चंद्राकर ने बताया कि यह मामला वर्ष 2022 और 2023 का है।

CG NEWS: 10 सितंबर 2022 को राजेंद्र नगर पुलिस ने दो युवकों — सावन पुली (20) निवासी कांशीराम नगर और देवनारायण साहू (20) निवासी मौदहापारा — को महावीर नगर के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा था। तलाशी में उनके पास से 336 नग नशीली टैबलेट मिली थीं। जांच में सामने आया कि वे इन्हें बेचने की फिराक में थे।

CG NEWS: इसी तरह, 3 दिसंबर 2022 को मठपुरैना निवासी मोहम्मद असीम (30) और अनिरुद्ध कामड़े (25) को संतोषी नगर के पास पकड़ा गया। उनके पास से 144 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वे भी इन्हें अवैध रूप से बेचने जा रहे थे।

CG NEWS: वहीं, 24 सितंबर 2023 को कबीर नगर पुलिस ने सोनडोंगरी निवासी निशांत सिंह संधू (24) को यदुवंशी चौक के पास पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 15.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी हेरोइन बेचने की फिराक में था। पुलिस की विशेष गश्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here